Tuesday 11 April 2017

भोजपुरी फिल्मों का रजनीकांत..

पहले जब भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जिक्र होता था तब दिमाग में उसके चर्चित हीरो रवि किशन और मनोज तिवारी की फिल्में चलने लगती थीं। लेकिन वर्तमान दौर में यह बात पुरानी हो गई है। अब दौर नए सितारों का है।  इस दौर में पवन सिंह, खेसारी लाल और दिनेश लाल निरहुआ जैसे एक्टर्स की फिल्में चल रही हैं। इनमें भी दिनेश लाल यादव का सितारा पिछले कुछ समय से खूब चमक रहा है। दिनेश लाल निरहुआ की फिल्में लगातार हिट हो रही हैं। गायकी के रास्ते ​अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले निरहुआ को भोजपुरी फिल्मों का रजनीकांत कहा जाता है। दरअसल, निरहुआ की फिल्मों में आपको ऐसे स्टंट और एक्शन देखने को मिल जाएंगे जो रजनीकांत की याद दिला देगी।  निरहुआ ने अपने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के अंदाज से लोगों को खूब एंटरटेन किया है। यही वजह ​है कि वह भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहलाते हैं। 


आज वह किसी भी फिल्म की सफलता की गारंटी माने जा रहे हैं। वह एकमात्र भोजपुरी के अभिनेता हैं जिन्होंने एक साल में 5 हिट फिल्में दी है।  यूपी और बिहार समेत देशभर में निरहुआ के फैंस हैं। ​बिग बॉस रियालिटी शो में भाग लेने के बाद निरहुआ को खास पहचान मिल गई। ऐसा नहीं है कि उन्हें यह मुकाम विरासत में मिली है। गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा के रहने वाले दिनेश लाल यादव ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए लंबा संघर्ष किया है। घर की माली हालत के बीच निरहुआ ने कभी हार नहीं माना। दिनेश लाल यादव को 2003 में तब सफलता मिली जब उनका म्यूजिक एल्बम निरहुआ सटल रहे सुपरहिट हुआ था। इसी से वे स्टार बन गए थे। इसके बाद तो उन्होंने पीछे नहीं देखा और आगे चलते गए। आज टॉप पर बरकरार निरहुआ का कैरियर जिस ग्राफ से आगे निकला उसी ग्राफ से उनकी फीस ने भी रफ्तार पकड ली। वह हर फिल्मों के फीस 50 लाख तक लेते हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस है। अधिकतर फिल्में निरहुआ प्रोडक्शन में ही बनती हैं।  ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक निरहुआ ने पिछले 10 साल में 8 सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' और 'निरहुआ रिक्शावाला पार्ट 2 ' 2016 की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्मों ने 6 से 8 करोड़ तक की कमाई की।


    

No comments:

Post a Comment

thanks