महज 23 साल की उम्र में वो पॉप सिंगर इंडिया ( जी हां, इंडिया ही क्योंकि भारत के लोगों ने तो इसका नाम भी नहीं सुना होगा) आ रहा है,
उसके यहां आने से पहले ही उसकी डिमांड लिस्ट
सुर्खियां बटोर रही हैं। उसकी मेजबानी को बॉलीवुड और बिजनेस इंडस्ट्री बेताब है।
उसकी वजह से बॉलीवुड आपस में तू तू — मैं मैं कर रहा है। उसके शो की टिकट ईएमआई पर मिल रही है। एक टिकट की कीमत 80 हजार तक है। वो कोई और नहीं बल्कि जस्टिन बीबर है। छोटी
उम्र में पॉपुलैरिटी की नई पटकथा लिख देने वाले जस्टिन बीबर का शो मुंबई में 10 मई को है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर
रहे हैं। इसे अब तक का सबसे महंगा शो बताया जा रहा है। चलिए, आज हम आपको बीबर के सफर के बारे में बताने जा
रहे हैं।
तो वेटर थे बीबर
आपको ये जानकर
हैरानी हो लेकिन सच यह है कि बीबर बचपन में वेटर का काम करते थे। उन्होंने एक
इंटरव्यू में बताया था कि वह एक होटल में लोगों को शराब परोसते थे। वहां बीबर की
मां भी काम करती थीं। बीबर ने जब म्यूजिक के जरिए पहली कमाई की तो मां को हमेशा के
लिए उस नौकरी से आजाद कर दिया। वहीं उनकी मां ने भी बताया था कि बीबर बचपन से कहता था, एक दिन हम अमीर बनेंगे।
इतनी है संपत्ति
जिस उम्र में लोग
नौकरी की तलाश करते हैं उस उम्र में बीबर ने करीब 1334 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली है। बीबर हर साल 60 से 80 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर लेते हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें 2015 में अंडर 30 रिचेस्ट पर्सन की
सूची में शीर्ष पर रखा था।
कीमती कारों का
है कलेक्शन
सिंगिंग के साथ
बीबर कारों के भी शौकीन हैं। बीबर के पास क्रोमे फिस्केर कार्मा, फेरारी 430, रेंज रोवर इक्वा और फोर्से टर्बो जैसी कीमती कारें हैं।
इसके अलावा बीबर के पास कई सुपर बाइक्स भी हैं। बीबर का विवादों से भी नाता रहा है। उनका नाम रिहाना
समेत कई एक्ट्रेस और मॉडल के साथ सामने आया। वहीं कई बार उनपर आरोप भी लगे।
No comments:
Post a Comment
thanks