Wednesday 10 May 2017

इस्तेमाल हो रही हैं सनी लियोनी!

कहते हैं बॉलीवुड हर किसी को खुले दिल से स्वीकार करता है लेकिन पोर्न स्टार से एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी के मामले में इस इंडस्ट्री का दोहरा रवैया रहा है। सनी लियोनी को जब 2012 में जिस्म 2के जरिए बॉलीवुड में एंट्री मिली तब लोगों ने फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट की खूब आलोचना की। दरअसल, फिल्म में रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह के साथ सनी ने कई बोल्ड सीन दिए। सनी लियोनी की बॉलीवुड में वजूद को लेकर बवाल हुआ। राखी सांवत तो समयसमय पर लियोनी की आलोचना करती ही रहती हैं। लेकिन इन आलोचनाओं के बीच सनी ने 2013 में फिल्म जैकपॉट किया। फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन सनी लियोनी ने अपनी सेक्सी अदा से दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया। अब भी सनी बॉलीवुड में अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रही थीं। ऐसे में एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन ने हॉरर फिल्म रागिनी एमएमएसकी सीक्वल फिल्म में उन्हें ब्रेक दिया। ये फिल्म सनी के लिए संजीवनी साबित हुई। फिल्म और इसके गाने खूब हिट हुए। इस फिल्म के गाने बेबी डॉलसे सनी दर्शकों की बेबी डॉलबन गईं।
हालांकि सफलता के बीच सनी लियोनी के लिए बॉलीवुड में चुनौतियां जारी रहीं। बॉलीवुड के एलीट सुपरस्टार्स जरूरत के हिसाब से सनी का समर्थन किया। लोगों को यह बात समझ में आ गई सनी को बॉलीवुड भले ही स्वीकार नहीं करे लेकिन दर्शकों ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब लगभग फिल्मों में सनी की एपीयरेंस होने लगी है। डायरेक्टर से लेकर प्रोडयूसर तक को भी लगने लगा है कि सनी सफलता की गारंटी बन गई हैं। यही वजह रही कि सनी को हेट स्टोरी 2’ में पिंक लिप्स और शूटआउट एड वडालामें लैला जैसे आइटम सॉन्ग्स में ठुमके लगाने का मौका मिला।
लेकिन अब लोगों को लगता था कि सनी सिर्फ बोल्ड रोल ही कर पाती हैं। सनी भी इस बात को समझ गईं तभी वह 2015 में फिल्म एक पहेली लीला में अलग अवतार में नज़र आईं। उन्होंने इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसका पुनर्जन्म होता है। फिल्म को लोगों ने पसंद किया। सनी ने एक बार फिर प्रयोग किया और फिल्म कुछ कुछ लोचा है में नजर आईं। दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया। फिर सनी लियोनी एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्तीजादे में नजर आईं। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया। और फिल्म में सनी ने सनी की एक्टिंग को सराहा गया।    तो वहीं रोमांटिक थ्रिलर फिल्मवन नाइट स्टैंडमें भी सनी को लोगों ने पसंद किया। हाल ही में सनी ने शाहरुख खान की फिल्म रईस में भी आइटम सॉन्ग किया। रईस के बाद तो साफ हो गया है कि यानी सफलता के लिए बॉलीवुड को अब सनी का सहारा लेनी जरूरी हो गया है। वर्ना समय समय पर यहां के लोग सनी से लोग बचना ही चाहते हैं। हां अगर कभी मुलाकात हो गई तो मजाक बना लेते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि समयसमय पर बॉलीवुड की सहानुभूति सनी को इस्तेमाल करने के लिए साथ दे रही है।      

No comments:

Post a Comment

thanks